- Hindi News
- हेल्थ कैंप में 80 फीसदी स्टूडेंट मिली एनीमिक
हेल्थ कैंप में 80 फीसदी स्टूडेंट मिली एनीमिक
चंडीगढ़ | चंडीगढ़सीनियर सिटीजन एसोसिएशन और युवसत्ता ने स्कूली बच्चों के लिए फ्री मेडिकल कैंप लगाया। प्रोजेक्ट शक्ति के तहत ये कैंप बापूधाम कॉलोनी के गर्ल्स गवर्नमेंट मिडल स्कूल में लगाया गया। चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के प्रेजिडेंट डॉ. डीएस ग्रेवाल और युवसत्ता के काॅर्डिनेटर प्रमोद शर्मा इस मौके पर बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। डॉ. जसबीर कौर और डॉ. बीएस मक्कड़ ने पाया कि कैंप में आई 80 फीसदी गर्ल्स स्टूडेंट्स एनीमिया ये पीड़ित हैं। इन लड़कियों ने बताया कि आज तक कभी इस बात का पता ही नहीं चला और ही कभी डॉक्टरों के पास गए। डॉ. डीएस ग्रेवाल ने स्टूडेंट्स को गुड हाइजीन, हेल्दी लाइफ स्टाइल और सेहत के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। स्कूल प्रिंसिपल शशि कुमार ने इस कैंप के लिए दोनों संस्थाओं का आभार जताया।