पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेकरी कंपीटिशन में जश्न अव्वल

बेकरी कंपीटिशन में जश्न अव्वल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | डॉक्टरअंबेदकर इंस्टीटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सेक्टर-42 में थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स के लिए सोमवार को बेकरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इस इंस्टीटयूट के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। हर स्टूडेंट ने बेकरी की तीन आइटम्स पेश की। जेडब्ल्यू मेरियट के शेफ विकेशन सिंह, ललित के अखतर बतौर जज उपस्थित हुए। इस प्रतियोगिता में 10 स्टूडेंट्स शॉर्ट लिस्ट किए गए। प्रतियोगिता में तीन बेकरी की आइटम्स तैयार करनी थी, ब्रेड, डेकोरेट केक, प्लेटेड डेजर्ट। जशन अरोड़ा ने पहला, कुमार विमलेंदु ने दुसरा और मयंक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंस्टीटयूट के शेफ विकास ने स्टूडेंट्स को बताया कि बेकरी के काम में पेशेंस की जरूरत होती है। शेफ से गलती आम बात है पर इन गलतियों से हमेशा कुछ सबक लेना चाहिए। ऐसा अगर कोई भी शेफ करे तो बहुत ही अच्छा शेफ बन सकता है।

चंडीगढ़ सेक्टर 42 के अंबेदकर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में बेकरी कम्पीटीशन