- Hindi News
- डिबेट में बोले स्टूडेंट्स, टीवी से नॉलेज भी मिलती है
डिबेट में बोले स्टूडेंट्स, टीवी से नॉलेज भी मिलती है
चंडीगढ़ | किड्सआर किड्स स्कूल सेक्टर-42 में इंपेक्ट ऑफ टेलीविजन ऑन स्टूडेंट लाइफ और टूडे चाइल्डहुड इज बेटर टॉपिक पर डिबेट का आयोजन किया गया। चौथी से सातवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने विचारों को व्यक्त किया। स्टूडेंट्स ने कहा कि टेलिविजन सिर्फ हमारा मनोरंजन ही नहीं करता बल्कि नॉलेज और इंफोर्मेशन भी देता है। स्टूडेंट्स ने आज के बच्चों के बचपन पर भी अपने विचार रखे। प्रिंसिपल अनुपम ग्रेवाल ने स्टूडेंट्स द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया।