- Hindi News
- जिओनी का सबसे लाइटवेट फोन आज चंडीगढ़ में लॉन्च
जिओनी का सबसे लाइटवेट फोन आज चंडीगढ़ में लॉन्च
5.5इंच स्क्रीनके स्मार्ट सेलफोन की रेंज में सबसे लाइटवेट होने के दावे के साथ जिओनी कंपनी वीरवार को चंडीगढ़ में अपना जीपेड-जी5 मोबाइल लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक 1.5 गीगा हर्ट्ज हेक्साकोर प्रोसेसर वाले इस सेलफोन का वजन 104 ग्राम है। जबकि इस स्क्रीन साइज के सेलफोन का वेट 132 से 140 ग्राम होता है। इस सेलफोन में लेटेस्ट किटकैट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है। थ्रीजी एनेबल्ड डुअल सिम सेलफोन की रैम वन जीबी है। स्टोरेज कैपेसिटी 8 जीबी है।
यूटी इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी अनिल शर्मा ने कहा कि दो दिनों के बैटरी बैकअप वाले इस फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। वीरवार को चंडीगढ़ में लॉन्च के बाद यह पूरे पंजाब रीजन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत करीब 14 हजार रुपए है।