- Hindi News
- बिना कंसेंट इंडस्ट्री या बिजनेस चलाने वालों के बिजली पानी के कनेक्शन होंगे कट
बिना कंसेंट इंडस्ट्री या बिजनेस चलाने वालों के बिजली-पानी के कनेक्शन होंगे कट
इंडस्ट्रीयाबिजनेस चला रहे लोगों ने अगर चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी का कंसेंट नहीं है लिया है तो उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जा सकते हैं। कुछ लोगों के खिलाफ ये कार्रवाई की जा चुकी है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। कमेटी की तरफ से कहा गया है कि सभी एरिया में चेक किया जा रहा है और कंसेंट लिए बगैर इंडस्ट्री या बिजनेस चला रहे लोगों को रिप्लाई फाइल करने के लिए नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। पहले लोगों से जवाब मांगा जा रहा है कि जब उन्होंने अपनी एस्टेब्लिशमेंट स्थापित की तो उस वक्त पॉल्यूशन को लेकर कंसेंट क्यों नहीं लिया गया। एक तरफ जहां कमेटी नोटिस एक्ट का हवाला देकर भेज रही हैं वहीं जिनको ये नोटिस भेजे जा रहे हैं वे इनका ये कहकर विरोध कर रहे हैं कि पहले तो इस बारे में बताया ही नहीं गया था कि कंसेंट लेना भी है या नहीं। इंडस्ट्रियल एरिया में भी अब तक करीब 15 नोटिस भेजे गए हैं। इंडस्ट्रियल एरिया टेनेंट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बीएस सैणी के मुताबिक ये नोटिस गलत तरीके से भेजे जा रहे हैं क्योंकि कई इंडस्ट्री ऐसी भी हैं, जो चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के गठित होने से पहले से यहां पर चल रही हैं।
चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सेक्रेटरी पीजेएस डढ़वाल ने कहा कि कंसेंट लेना जरूरी है और जिन्होंने नहीं लिया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून के मुताबिक कंसेंट लेने वालों के खिलाफ जेल भेजने तक की कार्रवाई के बारे में प्रावधान है।
जेल भी हो सकती है