सेक्टर-15 में 42 किलो पाॅलिथीन जब्त
एसडीएमसेंट्रलप्रिंस धवन ने बुधवार शाम को प्रोबेशनर आईएएस पार्थ गुप्ता के साथ मिलकर सेक्टर-15 से लगी किसान मंडी में पॉलिथीन बैग्स को लेकर रेड की। यहां पर करीब 42 किलोग्राम पॉलिथीन बैग्स जब्त किए गए। इन पॉलिथीन बैग्स को बाद में गारबेज प्रोसेसिंग यूनिट में डिस्ट्रॉय करने के लिए भेजा गया। प्रशासन की अाेर से प्लास्टिक बैग्स रखने वाले और इन्हें बनाने वालों पर कर्रवाई जारी है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी कर रहा है कि इनका उपयाेग करें।