- Hindi News
- साई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कश्यप को जबरन रिटायरमेंट
साई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कश्यप को जबरन रिटायरमेंट
चंडीगढ़| स्पोर्ट्सअथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) दिल्ली में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पीसी कश्यप को साई ने कंपलसरी रिटायरमेंट दे दी है। उन्हें साई के फंड में गड़बड़ी का दोषी पाया गया था। भास्कर के पास मौजूद साई के ऑर्डर की कॉपी के मुताबिक, कश्यप ने चंडीगढ़ के रिजनल डायरेक्टर रहते हुए साई के फंड से 20 हजार रुपए निकाले थे। एक मंत्री के बेटे की शादी के लिए गोल्ड रिंग और मोबाइल फोन खरीदा था। साई के 30 साल के इतिहास में पहली बार किसी अधिकारी पर ऐसी कार्रवाई हुई है। विस्तृतपेज 8 पर