पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महेश से मुलाकात हुई, नियुक्ति पर बात नहीं: बंसल

महेश से मुलाकात हुई, नियुक्ति पर बात नहीं: बंसल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलगेटकीसुनवाई के दौरान सोमवार को पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल दिल्ली सीबीआई कोर्ट में बतौर सरकारी गवाह पेश हुए। बंसल ने अदालत में अपने बयानो में कहा कि 16 और 17 अप्रैल 2013 को मुंबई में एक अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने गए थे। वहां उनकी महेश कुमार से मुलाकात हुई लेकिन कुमार को मेंबर इलेक्ट्रिकल नियुक्त करने पर कोई बात नहीं हुई।

बंसल ने अदालत को बताया कि 18 अप्रैल को नई दिल्ली वापस लौटे तब भी उनकी महेश कुमार से कोई मुलाकात नहीं हुई। 18 अप्रैल को चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने व्यक्तिगत तौर पर महेश कुमार को मेंबर स्टाफ नियुक्त करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अप्रूव कर दिया था। बंसल ने कहा कि इसके बाद कुमार तीन बार मिले तो उन्हें स्पष्ट कर दिया कि मंत्रालय ने मेंबर स्टाफ अपॉइंटमेंट से संबंधित फाइल क्लीयर कर दी है। बंसल ने अदालत को बताया कि उनकी और कुमार की बात यहीं तक सीमित थी। इसके बाद उनका कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ। इस केस में बंसल के भांजे विजय सिंगला, रेलवे बोर्ड के निलंबित सदस्य महेश कुमार सहित 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई का आरोप है कि पूरा मामला रेलवे बोर्ड के सदस्य अभियुक्त महेश को मेंबर (इलेक्ट्रिकल) बनाने के लिए रचा गया। 12 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर महेश को लाभदायक पद दिलवाने का वादा किया गया था। हाल ही में अदालत ने आरोपी विजय सिंगला, महेश कुमार के अलावा रेलवे को उपकरण सप्लाई करने वाले बेंगलुरू के व्यवसायी नारायण राव मंजूनाथ, उसके सहयोगी पीवी मुरली वेणुगोपाल, राहुल यादव, समीर संधीर, संदीप गोयल, अजय गर्ग (चंडीगढ़) सुशील ढागा के खिलाफ अभियोग तय किए थे। आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए केस लड़ने का तर्क रखा था। आरोप पत्र के मुताबिक जांच में पाया गया कि पंचकूला के व्यवसायी संदीप गोयल ने महेश को आश्वासन दिया था कि वह उसे सदस्य इलेक्ट्रिकल बनवा देगा। संदीप ने कहा कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल जून 2013 में रिटायर हो हैं और मेंबर इलेक्ट्रिकल कुलभूषण रेलवे बोर्ड का चेयरमैन बन जाएंगे। रिक्त पद को दिलवाने के लिए उसे 10 करोड़ रुपये देने होंगे। इनमें से 5 करोड़ पहले 5 करोड़ काम के बाद देने की बात तय हुई थी।

बंसल के भांजे विजय सिंगला पर हैं आरोप