- Hindi News
- कॉलेज स्टूडेंट्स को नहीं भरना पड़ेगा एग्जाम फॉर्म
कॉलेज स्टूडेंट्स को नहीं भरना पड़ेगा एग्जाम फॉर्म
पंजाबयूनिवर्सिटीसे एफिलिएटेड कॉलेजों के स्टूडेंट्स को अब अलग से एग्जामिनेशन फॉर्म नहीं भरना होगा। पीयू के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के नए सिस्टम में रजिस्ट्रेशन और एडमिशन प्रोसेस के दौरान लिए गए डाटा से एग्जामिनेशन फॉर्म अपने-आप फिल हो जाएगा। कॉलेज की ओर से रिपोर्ट आते ही स्टूडेंट्स एग्जामिनेशन के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। इस सिस्टम में स्टूडेंट्स के एडमिशन और फॉर्म संबंधी गलतियों की संभावना भी कम हो गई है। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि इस सिस्टम पर बने नोटिस बोर्ड के कारण इस साल अब तक करीब 440 सवालों के जवाब दिए जा चुके हैं। एक भी कॉलेज से किसी इम्प्लाॅई को कैंपस आने की जरूरत नहीं पड़ी। एडमिशन संबंधी हर सवाल का जवाब वीपीएन के नोटिस बोर्ड पर है।
प्रो. सिंह ने बताया कि बेशक ये सुविधा इम्प्लाॅइज के लिए है, लेकिन इसका सीधा लाभ स्टूडेंट्स को मिल रहा है। इससे उनके फॉर्म में गलतियां नहीं होतीं।