- Hindi News
- बॉर्डर के पास पकड़ा विंग कमांडर मानसिक रोगी, सेना को सौंपा
बॉर्डर के पास पकड़ा विंग कमांडर मानसिक रोगी, सेना को सौंपा
श्रीगंगानगर|जिले केअनूपगढ़ थाना एरिया में भारत-पाक बॉर्डर के पास पकड़ा गया एयर फोर्स का विंग कमांडर शशांक शेखर मानसिक रोगी है। जयपुर के एसएमएस में लगातार 10 दिन तक मेडिकल बोर्ड ने शशांक शेखर का चेकअप किया। इसमें उसके मानसिक रोगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने 18 सितंबर को उसे चंडीगढ़ से आए एयर फोर्स के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। अनूपगढ़ थाने के एसआई भानीसिंह ने बताया कि अब एयर फोर्स ही शशांक के इलाज की व्यवस्था और बॉर्डर एरिया में आने के मामले की कार्रवाई का निर्णय लेगी।
शशांक शेखर 31 अगस्त को तारबंदी के पास पकड़ा गया था। तब उसके एयर फोर्स के विंग कमांडर होने की वजह से उसकी उपस्थिति को संदिग्ध मानते हुए बीएसएफ ने उसे पुलिस के सुपुर्द किया और पुलिस ने उसकी खुफिया एजेंसियों से पूछताछ कराई थी। मानसिक रोग विशेषज्ञ की जांच और एयर फोर्स की ओर से उपलब्ध कराए मेडिकल रिकॉर्ड में उसको मानसिक रोगी बताया गया था।