पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे की मौत के बाद ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर बचा रहे कई जिंदगी

बेटे की मौत के बाद ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर बचा रहे कई जिंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माता-पितानेअपने बेटे को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अलग ही तरीका निकाला। उन्होंने बेटे की पुण्यतिथि पर हर साल ब्लड डोनेशन कैंप लगाना शुरू कर दिया। साल 2006 में गुरजंट सिंह मलकीत कौर के 24 साल के बेटे गगनप्रीत की मौत जॉनडिस के कारण हो गई थी। वीरवार को यहां प्राइड स्कूल भारत विकास परिषद के सौजन्य से स्कूल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। स्कूल के डायरेक्टर सुखजीत बराड़ का कहना है कि कैंप में 108 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन ने किया। इस अवसर पर पार्षद देसराज गुप्ता, अंतरजोत सिंह, जगतार जग्गा, डॉ. बंसी लाल शर्मा के अलावा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हेमराज गर्ग, डॉ. पिंकेश वर्मा उपस्थित थे।

युवाओंको मिलेगा प्रोत्साहन- टंडन: भाजपाके अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि कैंप का आयोजन तो कई संस्थाएं करती हैं लेकिन यह अलग तरह का कैंप है, जहां माता-पिता अपने बच्चे को श्रद्धांजलि देने के साथ ही लोगों की जिंदगी भी बचा रहे हैं। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

वीरवार को 108 लोगों ने किया ब्लड डोनेट किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।