पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेशल टीचर्स को 15 दिसंबर से 10 दिन की दी जागएगी ट्रेनिंग

स्पेशल टीचर्स को 15 दिसंबर से 10 दिन की दी जागएगी ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान के तहत आउट ऑफ स्कूल स्टूडेंट्स को पढ़ाने वाले स्पेशल टीचर्स को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग 15 से 26 दिसंबर तक सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक गवर्नमेंट माडॅल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 में दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में टीचर्स को आउट ऑफ स्कूल स्टूडेंट्स को उनकी एज के मुताबिक रेगुलर स्टूडेंट्स के लेवल तक लाने की तकनीक बताई जाएगी। ये स्टूडेंट्स डिफरेंट बैग्राउंड,डिफरेंट लेवल और डिफरेंट एज ग्रुप से हाेते हैं जिन्हें एक ही क्लास में उनके लेवल की पढ़ाई करवाई जाती है।

ये ट्रेनिंग अाउट ऑफ स्कूल स्टूडेंट्स की टीचिंग स्किल और नोलेज को अपडेट करने के लिए टीचर्स को दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में टीचर्स को इनोवेटिव मेथड आॅफ टीचिंगस स्किल ऑफ स्पीकिंग, रीडिंग, राइटिंग के टिप्स दिए जाऐंगे। ये ट्रेनिंग लगभग 200 स्पेशल टीचर्स को दी जाएगी।

चंडीगढ़। ज्वाइंटएक्शन कमेटी टीचर्स चंडीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक के नेतृत्व में शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के संयोजक भाग सिंह और सचिव रणबीर राणा प्रमुख रूप से शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वजीत सिंह को कमेटी की प्रमुख मांगों से अवगत कराया।। टीचर्स की मांगों में कॉन्ट्रैक्ट पर लगे टीचर्स, एसएसए और गेस्ट फेक्लटी को 1 जुलाई 2014 से डीए देने की मांग की। सभी शिक्षकों को वार्षिक तौर पर पदोन्नति प्रदान की जाए। गेस्ट फेक्लटी को वोकेशनल लेक्चर का पैसा प्रदान किया जाए और कान्ट्रेक्ट टीचर्स को नियमित करने की मांग की गई। इसके साथ ही एसटीटी स्वेच्छिक शिक्षकों को रोजगार और भत्तों को सुनिश्चित किया जाए। मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को एसएसए द्वारा उठाए गए मामलों को तुरंत हल कराया जाए।

काॅन्ट्रैक्ट टीचर्स को रेगुलर करने की डिमांड