पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 को नेकचंद होंगे 90 साल के, सेलिब्रेट करेगा प्रशासन

15 को नेकचंद होंगे 90 साल के, सेलिब्रेट करेगा प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| रॉकगार्डन के 40 साल पूरे होने और इसके निर्माता नेक चंद के 90वें बर्थडे के उपलक्ष में प्रशासन 15 दिसंबर को रॉक गार्डन में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि इस दिन पेंटिंग, पोएट्री और निबंध लेखन जैसे कंपीटिशन यहां रॉक गार्ड में आयोजित किए जाएंगे जो कि 7 साल से 18 साल तक के एज ग्रुप वालों के लिए होंगे। दोपहर को यहां गार्डन में कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा जिसमें फोक डांसर्स और पंजाबी सिंगरों की परफॉर्मेंस रखी गई है। बाद में यहां पर बर्थडे केक काटेंगे। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि कई लोग इस फंक्शन में पहुंचेंगे और नेक चंद को सम्मानित करेंगे।