- Hindi News
- \"अंधेर नगरी चौपट राजा\' में स्टूडेंट्स की समझदारी
\"अंधेर नगरी चौपट राजा\' में स्टूडेंट्स की समझदारी
पोलियो कैंपेन के लिए एक लाख
सेंटजॉन्सहाई स्कूल सेक्टर-26 के एनुअल हाउस शो के तीसरे दिन ब्रदर क्रीज हाउस के स्टूडेंट्स ने शो पेश किया। इस पूरे शो की थीम ऑनर रही। ऐसे में जो कुछ भी स्टूडेंट्स ने पेश किया वह ऑनर से संबंधित ही रहा। \\\"अंधेर नगरी चौपट राजा\\\' स्किट पेश किया गया। प्रोग्राम में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट अलका सरीन चीफ गेस्ट थीं। प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने फ्यूजन डांस पेश किया। स्टूडेंट्स ने क्रिसमस कैरल्स पेश कीं।
शमीन अग्रवाल
सेंट जॉन्स के कुछ स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ स्कूल बल्कि देश के लिए भी ऑनर यानी गर्व का काम किया है। स्कूल में 10वीं के स्टूडेंट शमीन अग्रवाल ने पोलियो को जड़ से मिटाने के प्रति लगातार काम कर रहे हैं। स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के प्रेसिडेंट शमीन स्कूल स्टूडेंट्स के साथ मिलकर समाज के लिए तो काम कर ही रहे हैं साथ ही पर्सनल लेवल पर भी कई ऐसे काम करते हैं जो लोगों के हित में हों। शमीन ने ऑनेस्टी की सर्विस की मिसाल दी है। पोलियो को मिटाने के लिए पिछले कुछ सालों से स्कूल के इंटरैक्ट क्लब के साथ जुड़े शमीन ने कहा कि सभी स्टूडेंट्स अपने स्तर पर अपनी फैमिली, रिश्तेदार आस पास के घरों से पैसे एकत्र करते हैं। पिछले साल कुल एक लाख रुपए इकट्ठा हुए जिसे रोटरी क्लब को डोनेट किया गया। शमीन ने कहा कि उनके परिवार ने एक गांव को एडॉप्ट किया हुआ है। कई बार वह इस गांव में जाकर अपने खिलौने, किताबें अन्य कई सामानों को डोनेट कर चुके हैं।
शो में विलियम शेक्सपीयर के प्ले मर्चेंट ऑफ वेनिस को पेश किया गया। शेक्सपीयर की लैंग्वेज में ही करेक्टर्स ने परफॉर्मेंस दी। इसके जरिए स्टूडेंट्स ने मैसेज दिया कि आज ह्यूमन लाइफ की इम्पॉरटेंस काफी ज्यादा है।
अंधेर नगरी चौपट राजा में ऐसे मूर्ख राजा के बारे में बताया, जिससे प्रजा परेशान थी लेकिन कोई बोलता नहीं था। लेकिन एक गुरु और चेला जो काफी गरीब थे वह अपनी समझदारी से राजा को सबक सिखाते हैं।