पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्तमान में जीओ, जीवन के सारे दुख दूर हो जाएंगे: मुनि विनय

वर्तमान में जीओ, जीवन के सारे दुख दूर हो जाएंगे: मुनि विनय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवनमेंइतना भी अपने आप में खो जाओ कि अपने करीबियों से दो बात करना भी भूल जाओ। संसार में विचरण करते हुए वही इंसान सुखी हैं, जो हर काम को करने का शैड्यूल बनाए हुए हैैं। संसार में जो भी हो रहा वह ईश्वर के अनुसार हो रहा है, क्योंकि ईश्वर के हुक्म के बिना इस सृष्टि का एक कण भी इधर से उधर नहीं हो सकता। फिर पता नहीं क्यों ये संसार सारी उम्र सोच, टैंशन, फिक्र मे गंवा देता है, लेकिन जो संत महात्मा होते हैं, वह कल की फ्रिक नहीं करते।

संसार के दुख सुख से ऊपर उठने का एक मात्र तरीका यही है कि अपने आपका सुधार कर लो तो यह संसार अपने आप ही स्वर्ग का नक्शा बन जाएगा। जो कुछ भी संसार में हो रहा है, उसको हमें स्वीकारना जाए तभी यह जीवन सुखमयी हो सकता है। यह संसार एक सागर है और इसे सागर को पार करने वाला मुसाफिर है। अगर भवसागर को पार करके व्यक्ति सफल कहलाता और जो इसमें डूब जाता है, वह असफल होकर संसार में दुख भोगता है