- Hindi News
- ब्लड रिलेशन में बिना स्टांप ड्यूटी ट्रांसफर हो सकेगी प्रॉपर्टी, डीसी ने सुपरिंटेंडेंट होम ब्रां
ब्लड रिलेशन में बिना स्टांप ड्यूटी ट्रांसफर हो सकेगी प्रॉपर्टी, डीसी ने सुपरिंटेंडेंट होम ब्रांच को भेजा लेटर
पंजाबकेपैटरन पर चंडीगढ़ में भी ब्लड रिलेशन में बिना स्टांप ड्यूटी ही प्रॉपर्टी ट्रांसफर की जा सकेगी। इस बारे में डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद शाईन ने एक लेटर सुपरिंटेंडेंट होम ब्रांच को लिखा है। डीसी ने ब्लड रिलेशन में प्रॉपर्टी ट्रांसफर किए जाने पर स्टांप ड्यूटी पर छूट दिए जाने को लेकर लिखा गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में जल्द ही प्रशासन नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है। अभी तक प्रॉपर्टी ट्रांसफर किए जाने पर ब्लड रिलेशन में भी कुछ लोगों के बीच ही स्टांप ड्यूटी पर छूट दी जाती थी। इसमें मां द्वारा अपने बच्चों या पिता द्वारा अपने बच्चों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर किए जाने पर ही स्टांप ड्यूटी की छूट दी जाती थी। शहर की कई संस्थाओं की तरफ से इस बारे में डीसी और होम सेक्रेटरी से भी मांग की थी मां-पिता के अलावा भाई से बहन और बहन से बाई साथ ही पोते-पोतियों के बीच भी प्रॉपर्टी ट्रांसफर किए जाने पर स्टांप ड्यूटी पर छूट मिलनी चाहिए। प्रॉपर्टी फेडरेशन चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट कमलजीत सिंह पंछी ने कहा कि उनकी लंबे टाइम से डिमांड चल रही थी।