- Hindi News
- वार्ड 9 के उप चुनाव होंगे फरवरी के अंत में
वार्ड-9 के उप चुनाव होंगे फरवरी के अंत में
चंडीगढ़ | वार्ड-9के उपचुनाव फरवरी के अंत में होंगे। अभी इसकी फाइनल डेट तय नहीं, लेकिन चुनाव की तैयारी को लेकर स्टेट इलेक्शन कमिश्नर दिल्ली एवं चंडीगढ़ राकेश मेहता ने वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में अफसरों की मीटिंग ली। इसमें होम सेक्रेटरी, निगम कमिश्नर, जॉइंट सेक्रेटरी लोकल बॉडी, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट, तहसीलदार इलेक्शन के अलावा डीएसपी स्तर का अफसर मौजूद रहे।