पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमओ ने दिया दो दिनों का वेतन जारी करने का आदेश

पीएमओ ने दिया दो दिनों का वेतन जारी करने का आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइममिनिस्टरऑफिसर ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चंडीगढ़ और पंजाब में वोट देने के लिए छुट्टी पर गए पीजीआई के कांट्रेक्ट कर्मचारियों को उस दिन की सैलरी जारी करने के आदेश दिए हैं। 10 अप्रैल को चंडीगढ़ और 30 अप्रैल को पंजाब में वोट देने के लिए कुछ कर्मचारी छुट्टी पर गए थे। लेकिन पीजीआई ने इन कांट्रेक्ट कर्मचारियों की सैलरी काट दी थी। कर्मचारियों ने नई सरकार बनने के बाद इस साल जून में सैलरी दिए जाने की शिकायत प्राइम मिनिस्टर से की। पीएमओ ने अगस्त के महीने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और पीजीआई को इस दिशा में जरूरी फैसला लेने के निर्देश दिए।