पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलपीजी ऑटो चालकों को 31 तक देनी होगी 1000 की पेनल्टी

एलपीजी ऑटो चालकों को 31 तक देनी होगी 1000 की पेनल्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटट्रांसपोर्टअथाॅरिटी ने चंडीगढ़ में चल रहे एलपीजी ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को 1000 रुपए की पेनल्टी जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि एलपीजी ऑपरेटर चंडीगढ़ में एसटीए से रजिस्टर हैं। उनको पासिंग फीस, रोड टैक्स और परमिट फीस के तौर पर ये रुपए जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही अागे के लिए उसके ऑटोरिक्शा की पासिंग हो सकेगी। ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को 31 दिसंबर 2014 तक का टाइम दिया गया है। उसके बाद ये पेनल्टी भी नहीं ली जाएगी और दोबारा ऑटो की पासिंग भी वे नहीं करवा सकेंगे। एसटीए सेक्रेटरी ने सभी कमर्शियल व्हीकल ओनर्स को कहा है कि वे सभी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर चलें।