- Hindi News
- सॉल्यूशन ऐसा हो कोई एसिड फेंकने की सोचे: नीता
सॉल्यूशन ऐसा हो-कोई एसिड फेंकने की सोचे: नीता
एसिडपीड़ित नीता ने अपनी आपबीती शहर में सुनाई। नीता पंजाब के तलवंडी गांव से हैं। शहर की समाज सेविका तेजिंदर कौर सोनिया सपोर्ट कर रही हैं। वे उनसे मिलने के लिए वीरवार को शहर पहुंची थीं। उसने कहा कि कोई ऐसा सॉल्यूशन होना चाहिए कि कोई किसी पर एसिड अटैक करने की हिम्मत करे। नीता ने बताया -बात 15 जुलाई, 2014 की है। हर रोज की तरह मैं एक्टिवा पर सवार होकर कपूरथला के तोपखाना स्थित एलिमेंटरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जा रही थी। स्कूल पहुंचने ही वाली थी कि सामने से बाइक पर परमिंदर आया और एसिड की पूरी बोतल फेंक दी। किसी तरह चेहरे को बचा सकी। एसिड बॉडी के ऊपर बाएं ओर एसिड गिरा। कंधा, हाथ और शहरी का कुछ हिस्सा इसकी चपेट में आया। एक्टिवा से वहीं रोड पर गिर गई। कोई मदद को नहीं आया। किसी तरह अस्पताल पहुंची। डॉक्टर को सारी बात बताई। फिर थाने में रिपोर्ट कर परमिंदर को अंदर कराया।
नीता स्कूल टीचर हैं। परमिंदर से नाते को लेकर कहती हैं, जिस स्कूल में पढ़ाती थी वहीं परमिंदर मेरा कलीग था। अकसर तंग किया करता था। शादी करने का दबाव डालता था। लूज कैरेक्टर होने के कारण परमिंदर को सभी जानते थे। कैरेक्टर के कारण उसे स्कूल से निकाला गया। वो स्कूल से तो छोड़ गया। उसने किसी तरह से अपने मोबाइल में नीता की तस्वीरें ले ली थी। इस बात का पता नीता को तब लगा जब परमिंदर दोबारा तंग करने लगा। शादीशुदा होते हुए नीता को शादी को कहता। मना करने पर धमकी देता कि तस्वीरें मेरे पास हैं। इन्हें सॉफ्टवेयर के साथ बहुत कुछ बना सकता है। इसके बारे में जब नीता ने नजदीकी थाने में रिपोर्ट की तो उसने समझौता कर लिया, लेकिन दोबारा से तंग करना शुरू किया। फेसबुक पर नीता की कुछ तस्वीरें भी डाली, फोन कर शादी को कहता। फिर एक दिन स्कूल जाते वक्त नीता पर एसिड फेंक दिया। हालांकि अब परमिंदर जेल में है, लेकिन लोगों से कहता है कि जमानत होते ही उसे जाने से मार दूंगा।