पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशुतोष महाराज के मामले में सोमवार को होगी सुनवाई

आशुतोष महाराज के मामले में सोमवार को होगी सुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़.नूरमहल स्थितदिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार पर रोक की मांग पर संस्थान को फिलहाल राहत नहीं मिली है। वीरवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संस्थान, दलीप झा और पंजाब सरकार की अपील पर एक साथ सोमवार को सुनवाई करने का फैसला लिया है। वीरवार को जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस राजमोहन सिंह की खंडपीठ ने पंजाब सरकार की अपील सुनवाई के लिए लिस्ट होने के चलते सोमवार के लिए सुनवाई स्थगित कर दी। वहीं दूसरी तरफ संस्थान की तरफ से अंतिम संस्कार के लिए 15 दिन की समय सीमा को बढ़ाकर 30 दिन किए जाने की अर्जी पर शुक्रवार को जस्टिस एमएमएस बेदी की अदालत में सुनवाई होगी।