- Hindi News
- चंडीगढ़ में मंत्री बोले स्टॉक फुल और वहां खाद के लिए हाहाकार
चंडीगढ़ में मंत्री बोले-स्टॉक फुल और वहां खाद के लिए हाहाकार
प्रदेशमेंपखवाड़े भर से रहे यूरिया खाद के संकट के लिए कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही दावा किया कि किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। वीरवार को मंत्री ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि अब तक 4.13 मीट्रिक टन यूरिया चुकी है। 15 दिसंबर तक 40,000 मीट्रिक टन यूरिया आने की संभावना है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में यूरिया का स्टाक एक अक्टूबर तक 0.48 लाख मीट्रिक टन था,जबकि इससे पिछले साल यह 1.3 लाख मीट्रिक था। साफ है कांग्रेस सरकार ने जाते जाते यूरिया का स्टाक नहीं किया। इस वजह से यह दिक्कत आई है।
कैथल अनाज मंडी में हालात विपरीत दिखे। किसानों में यूरिया के लिए मारामारी दिखी, पुलिस की मौजूदगी में लाइनों में लगकर लिया खाद।