नकली दवा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
चंडीगढ़ | हेल्थमिनिस्टर अनिल विज ने नकली दवाइयां बेचने और फ्रिज में रखी जाने वाली दवाइयों की ‘कोल्ड चेन ब्रेक’ करने वाले दवा विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विज नए खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करवाने के लिए खाद्य एवं औषध प्रशासन के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विज ने कहा कि कोल्ड चेन ब्रेक होने से दवा खराब होने का डर बना रहता है। इसलिए लोगों को अच्छी और सही दवा मिले इसके चलते यह कदम उठाया गया है। प्रदेश में इस समय दवाइयां बेचने को लेकर जो अनियमितता बरती जा रही हैं उससे प्रदेश सरकार नाराज है। यही नहीं, रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस समय लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर्स को माफ भी नहीं कर रहे हंै।