पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रैपबुक कंपीटिशन के विनर्स को एसबीआई ने किया सम्मानित

स्क्रैपबुक कंपीटिशन के विनर्स को एसबीआई ने किया सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटबैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) चंडीगढ़ डिवीजन के डीजीएम एंड सर्कल डेवलपमेंट ऑफिसर दीपक राय सैलही ने पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में स्क्रैपबुक कंपीटिशन के विनर्स को सम्मानित किया। इस कंपीटिशन में 6वीं से 10वीं के 3000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसके तहत स्टूडेंट्स को एक महीने में न्यूज पेपर्स में छपे 25 लेखों में से 20 लेख काटकर तथा उन्हें चिपकाकर स्क्रैपबुक पेश करनी थी। मंगलवार को 15 विनर्स को पुरस्कार और 300 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

एसबीआई के डीजीएम दीपक राय सैलही ने पेरेंट्स से बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि बच्चों में शुरू से सेविंग की आदत डालने के उद्देश्य से एसबीआई ने ‘पहला कदम’ तथा ‘पहली उड़ान’ स्कीम शुरू की है। इस प्रोग्राम के दौरान डॉ. हेपेश शैफर्ड, रणजीत बेदी, ऋतिका सिंह और गुरप्रीत कौर जज रहे।

3000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने किया था पार्टिसिपेट