पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूरोप्लास्टीसिटी पर विदेशों में तेजी से काम: प्रो. चाकू

न्यूरोप्लास्टीसिटी पर विदेशों में तेजी से काम: प्रो. चाकू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूरोप्लास्टीसिटीदेश में नया है लेकिन विदेशों में इस पर तेजी से काम हो रहा है। दिमाग के जरिए ही इलाज, विल पावर से। आई सीएसएसआर नॉर्थ वेस्टर्न रीजनल सेंटर में ये जानकारी दी येल यूनिवर्सिटी में फुलब्राइट फैलो और गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के पूर्व हेड प्रो. बीएन चाकू का। वे न्यूरो साइंस, न्यूरोप्लास्टिसिटी एंड कल्चर पर लेक्चर दे रहे थे। इस दौरान वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर और प्रो. एमराइटिस प्रो जितेंद्र मोहन मौजूद रहे।

दवाओं का मकसद भी बीमारी को ठीक करने के लिए बार-बार वार करना होता है तो सेल्फ कंट्रोल से पॉसिबल है। इसके लिए सब्र चाहिए जो मेडिटेशन से सकता है। फ्यूचर रिसर्च में न्यूरोसाइंस, न्यूरो बायोलॉजी पर काम करने की जरूरत है।

प्रोफेसर चाकू ने कहा कि योग या मेडिटेशन से पावर बढ़ाना पॉसिबल है। ऑबसेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) के लिए हमारे देश में अब भी दवाएं दी जा रही हैं जबकि इसके लिए विदेशों में न्यूरोप्लास्टिसिटी का उपयोग हो रहा है।

आई सीएसएसआर में न्यूरो साइंस पर लेक्चर