- Hindi News
- बीएमयू ने एमबीए कोर्स के लिए कराया ग्रुप डिस्कशन
बीएमयू ने एमबीए कोर्स के लिए कराया ग्रुप डिस्कशन
संजीव बने भगत सिंह ग्रुप के प्रेसिडेंट
इंग्लिश में बनाया प्रश्न पत्र सही: एजुकेशन डिपार्टमेंट
भगत सिंह ग्रुप ने मंगलवार को अपने पैनल की घोषणा की। सेक्टर-10 में हुए प्रोग्राम में चौधरी संजीव को प्रेसिडेंट को चुना गया। फोटोभास्कर
चंडीगढ़| एजुकेशनडिपार्टमेंट द्वारा टीजीटी की भर्ती के लिए 14 फरवरी से लिए जाने वाले रिटन टेस्ट को बाईलिंग्विल हिंदी और इंग्लिश में करने की मांग को लेकर कैंडिडेट मुकेश की याचिका पर मंगलवार को कैट में एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अपना पक्ष रखा। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कहा कि रिटन टेस्ट के लिए इंग्लिश लैंग्वेज में तैयार किया गया प्रश्न पत्र नियमों के तहत सही है। कैट ने उन्हें बुधवार को इस मामले में रिटन जवाब फाइल करने के आर्डर दिए हैं। अब बुधवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट कैट में रिटन फाइल करेगा। गौरतलब है कि मुकेश ने मांग की है कि टीजीटी रिटन टेस्ट के पेपर को तहत हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में तैयार किया जाए।
चंडीगढ़| हीरोसमूह की ओर से स्थापित बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी (बीएमयू) ने सी आई आई ऑफिस, सेक्टर 31ए, चंडीगढ़ में एमबीए पाठ्यक्रमों से स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए एमबीए ओपन हाउस का आयोजन किया। सीनियर डायरेक्टर इंडिया एचआर एंड ऑपरेशन्स सोफी ज़हूर ने भारत में इकोनॉमिक सिनेरिया के बारे में बताया। डॉ. तपन पांडा (डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उन्हें सिलेबस, इंटर्नशिप एंड कैंपस लाइफ, फैकल्टी, स्कॉलरशिप , फीस और प्लेसमेंट से जुड़े सवालों के जवाब दिए। डॉ. पांडा ने बताया कि एमबीए कोर्स का मकसद छात्रों में इनोवेशन और इंटरप्रिन्योरशिप की भावना को बढ़ाना होगा।