पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने पास करियर ऑप्शन रखें तभी सक्सेसफुल होंगे: अत्रेय

अपने पास करियर ऑप्शन रखें तभी सक्सेसफुल होंगे: अत्रेय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
येपहले से तय ना करें कि आप कौन से करियर का चुनाव करना चाहते हैं, लेकिन करियर के कई विकल्प एक टाइम पर तय करके रखें। टाइम और हालात के हिसाब से हमारी प्राथमिकताएं और च्वाइस बदलती रहती हैं। ये कहना था पंचकूला के डीसी विवेक अत्रेय का। वे सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26 में सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सजोबा) की ओर से कराए गए इंटरैक्टिव सेशन में बोल रहे थे। उन्होंने सिविल सर्विसेज और उससे जुड़ी जॉब के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य रखना ठीक है लेकिन करियर को लेकर विकल्प भी जरूरी हैं। हमारी च्वाइस बहुत से फैक्टर्स से प्रभावित होती है। अत्रेय सजोबा के प्रेसिडेंट भी हैं। डीसी अत्रेय ने स्टूडेंट्स को सिविल सर्विसेस में करियर बनाने के लिए गाइडेंस दी। इंटरैक्टिव सेशन के दौरान कई जाने माने लोग सेंट जॉन्स स्कूल में पहंुचे।

इंफोसिस के हेड विकास आहूजा ने आईटी करियर के बारे में बताया। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के गोल्ड मेडलिस्ट रहे आहूजा ने कहा कि इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन, कम्प्यूटर नेटवर्क और ऑटोमेटिव जैसी चीजों के कारण आईटी हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए आगे भी इस कॅरियर की संभावनाएं अच्छी ही हैं। उन्होंने आईटी के लिए अलग-अलग संभावनाओं के बारे में बताया। प्रिंसिपल कविता दास ने गेस्ट स्पीकर्स की ओर से दी गई जानकारी को स्टूडेंट्स के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि करियर और एजुकेशन को लेकर सोच का साफ होना जरूरी है।

विवेक अत्रे ने अपनी नई किताब ‘दुबे जी बाउंसेस बैक’ के बारे में जानकारी दी। वह मूव ऑन बन्नी के भी लेखक हैं। मजाकिया शब्दावली लिखने के लिए उन्हें जाना-जाता है।