पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेलवेल को टॉयलेट अलॉट करने से भी निगम को 2 करोड़ का नुकसान

सेलवेल को टॉयलेट अलॉट करने से भी निगम को 2 करोड़ का नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20012-15 में नुकसान

2006-12 में नुकसान

गौरव भाटिया | चंडीगढ़

b.gaurav@dbcorp.in

कनेक्टिंगपैसेजकी अलॉटमेंट में ही गड़बड़ी नहीं बल्कि पब्लिक टॉयलेट्स पर एडवर्टाइजमेंट की अलॉटमेंट में भी नगर निगम के अफसरों ने सेलवेल कंपनी को फायदा पहुंचाया था। इससे नगर निगम को 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। ताजा मामला 17 पब्लिक टॉयलेट्स का है जो सेलवेल कंपनी को एडवर्टाइजमेंट के लिए रिजर्व प्राइज से भी कम रेट पर दे दिए गए। सीबीआई तक इसकी शिकायत पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

{2 करोड़ 2 लाख 56 हजार 71 रुपए

37 लाख65 हजार 536 रुपए का रहा कुल नुकसान

01 करोड़64 लाख 90 हजार 535 रुपए कुल नुकसान

36 लाखसर्विस चार्जेस से

23 लाखएडवटाईमेंट फीस से भी घाटा हुआ निगम को

93 लाख90 हजार एडवर्टाइमेंट फीस से

14 लाख65 हजार 32 महीनों में हुआ नगर िनगम को नुकसान

35 लाखलाइसेंस फीस से ही 6 साल में

रिजर्व प्राइस से कम दाम पर अलॉटमेंट

रिजर्व प्राइस से कम कीमत पर अलॉटमेंट

टेंडर अखबार में देने से पहले उसकी टर्म्स एंड कंडीशंस तय की जाती है, लेकिन 23 फरवरी को 2006 को टेंडर की डीएनआईटी अप्रूव की गई। टेंडर उससे पहले ही निकाला और 28 फरवरी को टेंडर खाेल दिया गया।

2006 में पांच साल के 17 पब्लिक टॉयलेट्स पर एडवर्टाइजमेंट का टेंडर निकाला। रिजर्व प्राइस दो साल के लिए 2500 रुपए प्रति टाॅयलेट, 3000 रुपए अगले दो साल के लिए जबकि 3500 रुपए पांचवे आखिरी साल के लिए रखा गया। यह टेंडर सेलवेल कंपनी को पहले दो साल के लिए 250 रुपए प्रति टॉयलेट, अगले दो साल के लिए 400 और आखिरी पांचवें साल के लिए 700 रुपए प्रति टॉयलेट के हिसाब से अलॉट किया।

निगम ने अप्रैल 2012 में पांच साल के लिए 17 पब्लिक टॉयलेट्स पर एडवर्टाइजमेंट का टेंडर निकाला। 17 टॉयलेट्स की कुल रिजर्व प्राइस 19180 रुपए (प्रतिमाह) तय की गई। लेकिन सेलवेल कंपनी को यह टेंडर वर्ष 2012 से 2017 के लिए 13702 रुपए पर अलॉट कर दिया गया। कंपनी ने हर साल जमा करवाने वाली एडवर्टाइजमेंट फीस भी नहीं दी। इस संबंध में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रिट दायर की गई और इसके बाद निगम ने 28 नवंबर 2014 को सेलवेल कंपनी को 23 लाख रुपए की एडवर्टाइमेंट फीस जमा करवाने का नोटिस दिया। इसके बावजूद कंपनी ने अभी तक राशि जमा नहीं करवाई है।

17 पब्लिक टॉयलेट्स का ताजा मामला अाया सामने