पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन के आदेशों के बाद सेक्टर 26 की सब्जी मंडी में प्लास्टिक बैग बैन

प्रशासन के आदेशों के बाद सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में प्लास्टिक बैग बैन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | यूटीप्रशासन के आदेशों पर मंगलवार से सेक्टर-26 की सब्जी मंडी और ग्रेन मार्केट को पॉलीथीन फ्री बनाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मार्केट कमेटी ने एक कमेटी गठित कर दी है जो रोजाना मंडी में चेकिंग करेगी और कमेटी सेक्रेटरी को रिपाेर्ट सौंपेगी। दुकानदारों और आम लोगों को पॉलीथीन का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। पहले दिन ग्रेन मार्केट से 50 क्विंटल पाॅलीथीन बैग पकड़े गए और उन्हें डिस्ट्रॉय किया गया।