- Hindi News
- दिल्ली में एके 67 | आप वर्कर बोले केजरीवाल के 49 दिन, मोदी के 9 महीनों पर पड़े भारी
दिल्ली में एके-67 | आप वर्कर बोले- केजरीवाल के 49 दिन, मोदी के 9 महीनों पर पड़े भारी
आपके वालंटियर कौशल सिंह, गुरजसजीत िसंह, नरेश गर्ग ने कहा कि हमें विश्वास है कि आम आदमी पार्टी की इस जीत के बाद दिल्ली वासियों को एक बेहतर सरकार मिलेगी। पार्टी का अगला लक्ष्य पंजाब विधानसभा चुनाव है और वहां भी आम आदमी की ही जीत होगी। भाजपा के झूठे वायदों से तंग आकर लोगों ने आप को चुना है।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ जीत का जश्न चंडीगढ़ में भी जोर-शोर से मनाया गया। पार्टी के सेक्टर-41 स्थित ऑफिस से विजय रैली निकाली गई। ये रैली सेक्टर-41 से होते हुए अटावा, सेक्टर-42, सेक्टर-35 होते हुए सेक्टर-17 प्लाजा पहुंची। प्लाजा में आप कार्यकर्ताओं ने लोगों में मिठाइयां बांटकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया। विजय रैली में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।