- Hindi News
- कश्मीर में सिखों के लिए 200 नए घर बनाएंगे: ओबरॉय
कश्मीर में सिखों के लिए 200 नए घर बनाएंगे: ओबरॉय
चंडीगढ़. सरबतदा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने कश्मीर में बाढ़ प्रभावित सिखों के लिए 200 नए घर बनाने का दायित्व लिया है। श्रीनगर के हत चिनार के गुरुद्वारा परिसर में 28 घरों के निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। इस मौके पर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एस.पी.सिंह ओबरॉय ने बताया कि अगले 4 सालों में इन 200 घरों का निर्माण का काम पूरा कर दिया जाएगा। कड़ाके की सर्दी में सिखों का दर्द बांटने के लिए घाटी में आए डॉ.ओबरॉय ने सोमवार को श्रीनगर का दौरा भी किया। उनके साथ गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, सर्री, वैंकूवर, कैनेडा के प्रधान ज्ञानी नरिंदर सिंह भी विशेष तौर पर उनके साथ आए हुए थे। डॉ.ओबरॉय ने बताया कि ये प्रोजेक्ट काफी बड़ा है और ट्रस्ट के बजट से इस काम को पूरा किया जाएगा। हो सकता है कि इसके लिए कुछ अन्य लोक कल्याण योजनाओं को स्थगित करना पड़े लेकिन घर बनाने का काम जरूर पूरा किया जाएगा।
4घरों का खर्च उठाएगी कैनेडा की संगत
उन्होंनेबताया कि ट्रस्ट को इस संबंध में ज्ञानी नरिंदर सिंह ने मार्गदर्शन दिया है और इस काम को पूरा करने के लिए वे सिख संगत का सहयोग लेने के लिए तैयार हैं। कैनेडा से आए ज्ञानी नरिंदर सिंह ने कहा कि हफ्त चिनार में सिखों के चार घर बनाने का खर्च वैंकूवर की संगत अदा करेगी। इस पर करीब 60 लाख रुपए का खर्च आएगा