पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनेट में 1 नहीं 2 हों स्टूडेंट मेंबर

सीनेट में 1 नहीं 2 हों स्टूडेंट मेंबर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबयूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयू सीएससी) की ओर से एक नहीं बल्कि दो स्टूडेंट्स मेंबर्स हो सकते हैं। एक यूजी-पीजी का प्रतिनिधि और दूसरा रिसर्च स्कॉलर्स का। मैं खुद इस बारे में चांसलर प्रोफेसर हामिद अंसारी से बात करूंगा। पीयू मेंे चल रहे विमर्श के दौरान यह कहना था के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण ग्रोवर का। वे पीयू सीएससी की ओर से कराई जा रही पैनल डिस्कशन में भाग ले रहे थे। स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स पर कराई जाने वाली इस पैनल डिस्कशन में पीयू सीएससी के पुराने प्रेसिडेंट तो नहीं पहुंचे लेकिन वीसी प्रोफेसर ग्रोवर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो नवदीप गोयल, सीनेटर जीके चतरथ और पीयू सीएससी के पूर्व प्रेसिडेंट डीपीएस रंधावा ही पहुंचे।

इस दौरान प्रेसिडेंट दिव्यांशु बुद्धिराजा ने डिस्कशन में स्टूडेंट सिंडीकेट या विशेष कमेटी बनाने की मांग उठाई। इस पर डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर गोयल ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में पूरी काउंसिल की मीटिंग बुलाएंगे जिसमें सभी डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव शामिल होंगे। उसके बाद ही ऐसी कमेटी का गठन होगा जो स्टूडेंट्स की समस्याएं पीयू प्रशासन के सामने उठाए। दिव्यांशु बुद्धिराजा का कहना था कि पीयू सीएससी में डीआर की भूमिका ज्यादा नहीं रह गई है। इस पर भी काम करने की जरूरत है।

पीयू गवर्नेंस में स्टूडेंट्स की भूमिका कैसे बढ़ाई जाए। इस पर वीसी प्रो. ग्रोवर ने कहा कि पीयू गवर्नेंस में फाइनेंस और फैकल्टी भी एक हिस्सा है। इससे स्टूडेंट्स का कन्सर्न नहीं होता। इस बीच धरने-प्रदर्शन को लेकर भी बात उठी। वीसी ने कहा ज्यादातर धरने दिखावा ही होते हैं। डीएसडब्ल्यू का कहना था कि प्रदर्शन काउंसिल की ओर से नहीं किए जाते बल्कि बाकी दल करते हैं।

पीयू और स्टूडेंट्स की खींचतान पर डीपीएस रंधावा ने कहा कि स्टूडेंट्स खुद को गवर्निंग बॉडी नहीं बल्कि स्टूडेंट्स समझ कर टीचर्स से पेश आएंगे तो राहें आसान होंगी। वीसी अपनी बात कह कर निकल गए। उनका कहना था कि सीनेट में डीयूआई, डीआर और डीएसडब्ल्यू को एक्स ऑफिसियो मेंबर बनाया गया है।

िडस्कशन में अफसरों ने स्टूडेंट्स के कई सवालों के जवाब दिए। फोटोभास्कर

स्टूडेंट सिंडीकेट पर डिसिजन लेने के लिए मार्च में होगी मीटिंग