पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैक टीम विजिट को लेकर मीटिंग

नैक टीम विजिट को लेकर मीटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलअसेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल (नैक) की विजिट को लेकर वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई चेयरपर्सन की मीटिंग। इसमें नैक का मिनट टू मिनट प्रोग्राम सभी के साथ शेयर किया गया और तैयारियों का जायजा भी लिया गया। नैक टीम ने पिछली बार यूनिवर्सिटी को ग्रेड दिया था। इस बार पीयू प्लस की उम्मीद में है। एक मार्च को पहुंचने वाली टीम दो से डिपार्टमेंट्स की विजिट करेगी। तीन मार्च को रजिस्ट्रार रिटायर्ड कर्नल गुलजीत सिंह चढ्ढा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो परविंदर सिंह सहित सभी आला अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी। वह अपनी रिपोर्ट रखेंगे। 15 मेंबर्स की टीम के स्वागत और उनके सामने अपने डाटा को पेश करने के लिए सभी चेयरपर्सन से उनके आंकड़े भी मांगे गए। इस बारे में मॉक ड्रिल अगले सप्ताह शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि पिछली मीटिंग में वीसी ने सभी को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन एक कोआॅर्डिनेटर को चेकिंग के लिए भेजने को कहा था लेकिन एक तिहाई डिपार्टमेंट्स ने भी इसे नहीं भेजा है।