पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टडी के समय बंद रखें अपना मोबाइल

स्टडी के समय बंद रखें अपना मोबाइल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाेर्डके एग्जाम की तैयारी करते समय अपने मोबाइल को बंद कर दें या फिर उसे दूर रखें, ताकि पूरा ध्यान पढ़ाई में लग सके। साइलेंट पर मोबाइल लगाने से भी पढ़ने में बाधा होती है। सिर्फ ये सोचें की एग्जाम के दिन बहुत कम है, और एक एक दिन बहुत ही कीमती है, टाइम टेबल सेट करके तैयारी करें। ये बात सीबीएसई की कांउसलर डॉ. राकेश सचदेवा ने हेल्पलाइन पर एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से कही। सचदेवा ने बताया कि रोजाना हेल्पलाइन पर 15 से 20 कॉल स्टूडेंट्स की हेल्प के लिए रही है। बाहरवीं के स्टूडेंट्स की कॉल्स रही है।

सवाल| मैमसब्जेक्ट्स की मिक्सिंग हो रह है, बहुत कम दिन रह गए है इसलिए एग्जाम को लेकर घबराहट और स्ट्रेस बढ़ रहा है क्या करें। एग्जाम की तैयारी कैसे करें। कौन सा सब्जेक्ट ज्यादा इंर्पोटेंट है, जिसकी तैयारी ज्यादा करनी चाहिए।

जवाब| टाइमटेबल बनाएं, लिख लिख कर प्रेक्टिस करें, टीचर के टच में जरूर रहें, दो दो चेप्टर के टेस्ट लेते रहें। नोट्स बनाकर तैयारी करें, ये नोट्स एग्जाम के दिनों में भी पढ़ने में काम आऐंगे। पानी ज्यादा पीएं, फ्राई खाना खाएं, थोडा मेडिटेशन या योगा जरूर करें।