पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

सेक्टर-17कोचमकाने के लिए सबसे पहले यहां पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स को प्रशासन हटाएगा। इसको लेकर एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर विजय कुमार देव ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफिस और नगर निगम की जॉइंट एक्शन टीम गठित की गई है जो शुक्रवार को सेक्टर -17 की सभी मार्केट्स में लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाएगी। हालांकि होर्डिंग्स को हटाने का काम नगर निगम के पास है लेकिन डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों के बाद डीसी ऑफिस का एन्फोर्समेंट दस्ता भी इस ड्राइव में शामिल हो गया है। सुबह 9 बजे से नीलम थियेटर के पास से ड्राइव शुरू की जाएगी। अफसरों ने इस बारे में कहा है कि जिन दुकानों के होर्डिंग्स को हटाया जाएगा उनकी लिस्ट भी तैयार की जाएगी। अगर वे दोबारा होर्डिंग्स लगाते हैं तो उन पर हेवी पेनल्टी की कार्रवाई की जाएगी। चंडीगढ़ में एडवाइजर की पोस्ट पर जाॅइन करने के बाद ही विजय देव ने सेक्टर-17 की विजिट की थी, जिसके बाद इसे खूबसूरत बनाए जाने को लेकर उन्होंने अफसरों के साथ मीटिंग की थी।