पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ | पीजीअाईमें हेमेटोलॉजी डिपार्टमेंट के फाउंडर डॉ. क्षितिज चंद्र

चंडीगढ़ | पीजीअाईमें हेमेटोलॉजी डिपार्टमेंट के फाउंडर डॉ. क्षितिज चंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पीजीअाईमें हेमेटोलॉजी डिपार्टमेंट के फाउंडर डॉ. क्षितिज चंद्र दास के निधन पर शोक जताया है। डॉ. दास के निधन पर पीजीआई में वीरवार को शोकसभा भी हुई। इसमें पीजीआई के एक्टिंग डायरेक्टर प्रो. अमोद गुप्ता के साथ डीन प्रो. सविता मलहोत्रा और हेमाटोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो. नीलम वर्मा के अलावा दूसरे फैकल्टी भी शामिल हुए। डॉ. दास की बुधवार को हार्ट अटैक की वजह से 82 साल की उम्र में मृत्यु हो गई है। उन्होंने 1965 में पीजीआई के पेथोलॉजी डिपार्टमेंट की हेमेटोलॉजी यूनिट में जॉइन किया। पीजीआई जॉइन करने के बाद डॉ. दास ने पेशेंट केयर, रिसर्च के साथ रॉयल पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज लंदन से 1969 में पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप हासिल की।