- Hindi News
- डिफेंस वेटरन को पंचकूला में मिलेगा ठिकाना
डिफेंस वेटरन को पंचकूला में मिलेगा ठिकाना
चंडीगढ़ | चंडीगढ़या आसपास जरूरी काम से आने वाले डिफेंस वेटरन को अब पंचकूला में ही रहने का ठिकाना मिलेगा। हरियाणा सरकार ने आर्मी काे पंचकूला में वेटरन के लिए बिल्डिंग बनाने को दो एकड़ जमीन दी है। अब चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल दलबीर सिंह ने वीरवार को पंचकूला में इस बिल्डिंग के निर्माण का शिलान्यास किया। जनरल दलबीर सिंह ने आर्मी के लिए बनने वाले इस डिफेंस सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट का भूमि पूजन किया। ये भवन पंचकूला के सेक्टर-36 में बन रहा है।