पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई इम्प्लाॅइज ने स्वास्थ्य मंत्री नड्‌डा को भेजा लेटर

पीजीआई इम्प्लाॅइज ने स्वास्थ्य मंत्री नड्‌डा को भेजा लेटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पीजीआईइम्प्लाॅइज यूनियन एडहॉक फ्रंट ने केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखा है। इसमें कम्पैशनेट ग्राउंड पर दी जाने वाली नौकरी के कोटे का 10 फीसदी तक बढ़ाने की मांग की गई है। यूनियन के चेयरमैन जगदीश जग्गी और जनरल सेक्रेटरी बाल कृष्ण की ओर से ये पत्र लिखा गया है। लेटर में कहा गया है कि पीजीअाई में अभी 60 लोग इस ग्राउंड पर नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पीजीअाई में होने वाली नियुक्तियों में सिर्फ 5 फीसदी कोटे की वजह से इन सभी को नौकरी मिलने में इंतजार करना पड़ रहा है।