- Hindi News
- कर्मियों की लापरवाही से लोगों के इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंट जले
कर्मियों की लापरवाही से लोगों के इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंट जले
चंडीगढ़ | सेक्टर-32सी के ब्लॉक नंबर 2017 के आगे लगे पोल पर शार्ट-सर्किट होने से वीरवार दोपहर को सभी ब्लॉक की बिजली गुल हो गई। लोगों की शिकायत पर बिजली कर्मचारी कंप्लेंट अटेंड करने पहुंचे। लेकिन एक कर्मचारी ने वायर बिजली की वायर पर फेंक दी, इससे दो फेज में बिजली चल पड़ी। ब्लॉक नंबर 2013 से 2016 के घरों घरों में लगे इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंट से धुआं निकलने लगा। ऐसा देख लाइन रिपेयर करने वाले कर्मचारी भी दौड़ गए। सेक्टरवासियों ने एडवाइजर ऑफिस में शिकायत कर दी है।