- Hindi News
- जीएमसीएच में स्वाइन फ्लू से लुधियाना के रहने वाले 20 साल के युवक की मौत
जीएमसीएच में स्वाइन फ्लू से लुधियाना के रहने वाले 20 साल के युवक की मौत
चंडीगढ़ | शहरमें स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वीरवार को स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई। जीएमसीएच-32 में पिछले चार दिनों से दाखिल 20 साल के एक युवक ने वीरवार सुबह स्वाइन फ्लू के चलते दम तोड़ दिया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज था और उसमें इस बीमारी की अभी पुष्टि नहीं हुई थी। लुधियाना के 20 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को 8 फरवरी को जीएमसीएच-32 दाखिल करवाया गया था। उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण थे और सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने उसे दाखिल कर टैमीफ्लू मेडिसन देनी शुरू कर दी थी, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इससे पहले बीते बुधवार को भी यमुनानगर की एक 53 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। वह भी जीएमसीएच-32 में ही भर्ती थी।
शहर में ये ग्यारहवीं मौत
वीरवारको शहर में स्वाइन फ्लू से ये 11वीं मौत हुई है। इनमें 2 मरीज चंडीगढ़ के थे जबकि बाकी 9 बाहर से थे। चंडीगढ़ में कैंबवाला के एक 42 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-25 की एक 42वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।