एसएफआई ने फूंका वीसी का पुतला
चंडीगढ़ | ‘हॉस्टलहमारा अधिकार’ के नारे के साथ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई ने वीरवार को आर्ट्स ब्लाॅक वन के बाहर वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर का पुतला फूंका और पीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 200 स्टूडेंट्स ने नारेबाजी करते हुए मांग उठाई कि ईवनिंग डिपार्टमेंट में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी हॉस्टल की सुविधा दी जाए। स्टूडेंट्स के साथ उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है।