पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 66 केवी लाइन के टावर की सपोर्ट चोरी

66 केवी लाइन के टावर की सपोर्ट चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजबीर सिंह राणा|चंडीगढ़ rs.rana@dbcorp.in

सेक्टर-52से47 तक जाने वाली 66 केवी लाइन के टावर के ज्यादातर सपोर्ट भी नशेड़ियों ने चुराए लिए हैं। ऐसे में टावर बगैर सपोर्ट के रह गए हैं। अगर किसी दिन तेज हवा चल गई तो 66 केवी की लाइन रोड पर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी। बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण हाईटेंशन वायर के टावर ही खोखले हो चुके हैं।

सेक्टर-52 से 47 के सब स्टेशन तक नेशनल हाईवे के साथ-साथ पांच किलोमीटर में 66 केवी लाइन के टावर लगे हुए हैं। इन सभी टावर की सपोर्ट के लिए लगे जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन) मेंबर्स को एक-एक करके उतार लिया गए हैं। लेकिन बिजली विभाग के अफसरों को पता तक नहीं चला। पांच किलोमीटर तक लगे टावर की 66 केवी हाइटेंशन टेंशन वायर तक सपोर्ट खाली हो चुकी है। अब टॉवर खोखले हो चुके हैं। तेज हवा चल गई तो एक-एक करके पांच किलोमीटर तक टावर गिर सकते हैं।

टावर पर लगी जीआई को उतार लिया गया है।

^अगर सेक्टर-52 से 47 सब स्टेशन तक जाने वाली 66 केवी हाइटेंशन वायर के टावर के सपोर्ट चुरा लिए गए हैं तो टावर के खोखले होने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हमारे स्टाफ की नॉलेज में क्यों नहीं आया। कहां पर लैप्स रहा है। इनकी जांच करवाएंगे। -एसकेचड्ढ़ा, चीफ इंजीनियर

शहर के नेबरहुड पार्कों की रेलिंग, बेंच तोड़ तोड़कर कबाड़ियों को बेच दिए हैं। शहर की पहचान होने वाले लीकाबुर्जिए की डिजाइन किए गए सीवर लाइन के होल पर रखे ढक्कन तक चुरा लिए हैं। इसके अलावा नशेड़ी शहर की स्ट्रीट लाइट की तार खींचकर तांबा निकाल रहे हैं। इससे निगम को लाखों का नुकसान हो चुका है। हालांकि स्ट्रीट लाइटों की तार चोरी होने की कई बार डीडीआर दर्ज हो चुकी है। बावजूद इसके नशेड़ी पकड़ में नहीं रहे हैं।