पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपर्क सेंटर जाने के बजाय घर बैठे ही बन जाएगा बस पास

संपर्क सेंटर जाने के बजाय घर बैठे ही बन जाएगा बस पास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोलोगसीटीयू की बसों में ट्रेवल करते हैं उनको अब बस पास बनाने के लिए संपर्क सेंटरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे बस पास घर या अपने ऑफिस में बैठकर भी बना सकते हैं। इसके लिए जरूरत होगी इंटरनेट की। इंटरनेट के जरिए बस पास के लिए एप्लीकेशन जाएगी और ऑनलाइन ही पेमेंट हो जाएगी। ऑनलाइन ही आपका बस पास तैयार हो जाएगा, जिसका प्रिंट निकाल आप आराम से बसों में इसको यूज कर ट्रेवल कर सकेंगे। चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से इसको लेकर प्रपोजल तैयार किया गया है और सूत्रों की मानें तो मार्च महीने के आखिर से ही लोगों को ऑनलाइन बस पास बनाने की सर्विस मिल सकती है।

नईनोटिफिकेशन में शामिल: सेक्रेटरीट्रांसपोर्ट भावना गर्ग की तरफ से वीरवार को सीटीयू बस पास को और सरल बनाए जाने के लिए नई नोटिफिकेशन जारी की गई है। इनमें बाकी प्रावधानों के साथ इंटरनेट के जरिए बस पास बनाए जाने के प्रोसेस को भी शामिल किया गया है।

प्रपोजलसिरे चढ़ा तो ये होगा प्रोसिजर: ऑनलाइनबस पास के लिए यूटी प्रशासन द्वारा तैयार की गई वेबसाइट पर मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन आईडी बनानी होगी। मोबाइल नंबर से एप्लीकेशन को वेरिफाई किया जाएगा। वेबसाइट से फार्म डाउनलोड होगा और उसी फॉर्म में अपने डॉक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे। बस पास फीस भी ऑनलाइन ही भरी जा सकेगी। इसके बाद बस पास का प्रिंट निकाल सकेंगे।

^ऑनलाइन बस पास की सर्विस शुरू करने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। अभी इस पर प्लानिंग की जा रही है। जल्दी ही ये सुविधा शुरू कर दी जाएगी। -एसपीपरमार, जीएम, सीटीयू

डेली पास

30 रुपएनॉन एसी

50रुपएएसी

जनरलपास (मंथली)

500 रुपएनॉन एसी

1000रुपएएसी

स्टूडेंटपास

300 रुपएक्वाटरली और 600 रुपए हाफ ईयरली नॉन एसी

500रुपएमंथली एसी

सरकारीकर्मचारी (मंथली)

250 रुपएनॉन एसी

500रुपएएसी