पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉग शो कल से, अभी तक नहीं मिल सकी है मंजूरी

डॉग शो कल से, अभी तक नहीं मिल सकी है मंजूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधीर रोहाल | चंडीगढ़ adhir.rohal@dbcorp.in

पेट लवर्स आैर डॉग शो के शौकीनों को डॉग शो का इंतजार है। डॉग शो में एक दिन बचा है, लेकिन अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है। ये मंजूरी एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से लेनी है। ये संकट इस साल एनिमल वेलफेयर बोर्ड की ओर से डॉग शो के आयोजन को लेकर जारी नई गाइडलाइंस लागू होने की वजह से है। यहां हालत ये हैं कि डॉग शो में शामिल होने के लिए पेट लवर्स पहले से ही आयोजकों के पास एंट्री फीस देकर एंट्री करवा चुके हैं। डॉग शो में शामिल होने के इच्छुक पेट लवर्स को इस बात का पता नहीं है कि इस शो के आयोजन की अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि वे इसके लिए उम्मीद लगाए बैठे हैं।

अभी 50-50 चांस: एचएस औलख

मंजूरी से ही होगा शो: डॉ. कोछड़

डॉग शो के आयोजक और चंडीगढ़ कैनल क्लब के जनरल सेक्रेटरी एचएस औलख कहते हैं कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड की गाइडलाइंस बहुत ही ज्यादा सख्त है, लेकिन हमारी ओर से आज भी बोर्ड से दिन भर इस शो के लिए संपर्क किया जाता रहा। लेकिन अभी तक कोई नतीजा निकला है। 50-50 परसेट चांस हैं।

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के चंडीगढ़ चैप्टर के मेंबर डॉ. जेएस कोछड़ कहते हैं कि बोर्ड की नई गाइडलाइंस आने से शो के आयोजन की चंडीगढ़ प्रशासन या कोर्ट से मंजूरी लेना जरूरी होगा। डॉ. कोछड़ बताते हैं कि इन गाइडलाइंस को फॉलो करना भी जरूरी है।

14 फरवरी से शुरू होने वाले डॉग शो के लिए चंडीगढ़ और बाहर के पेट लवर्स 1200 रुपए के हिसाब रजिस्ट्रेशन फीस दे चुके हैं। 1200 रुपए हर पेट के हिसाब से चुकाई जा चुकी है। अगर शो नहीं हुआ तो क्या ये फीस उन्हें वापस कर दी जाएगी।

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की इसी साल जारी गाइडलाइंस डॉग शो के लिए बाधा है। इसके मुताबिक डॉग शो में वही पेट्स शामिल हो सकते हैं जो बोर्ड के पास रजिस्टर्ड हैं। शो में बोर्ड का इंस्पेक्टर होना जरूरी है। ये इंस्पेक्टर डॉग शो में शामिल पेट्स की बोर्ड के पास हुई रजिस्ट्रेशन चेक करेगा। डॉग शो में शामिल हर पेट्स को 500 रुपए फीस बोर्ड को देनी पड़ेगी। डॉग शो में शामिल होने वाले पैट्स की रजिस्ट्रेशन और परमिशन के लिए चार हफ्ते के प्रोसेस का टाइम लगेगा। लिहाजा, रजिस्ट्रेशन और परमिशन के लिए डॉग शो के आयोजन से लगभग डेढ़ महीना पहले आवेदन करना पड़ेगा। शो में रजिस्टर्ड वैटरनरी डॉक्टर जरूरी है। शो के आयोजक, पेट ओनर का नाम-पता होना जरूरी है।