पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने रोका सांसद ब्रह्मपुरा का काफिला

प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने रोका सांसद ब्रह्मपुरा का काफिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवारको डीसी दफ्तर के बाहर से गुजर रहे सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के काफिले को स्टूडेंट्स ने घेर लिया। स्टूडेंट्स की भीड़ से उनकी गाड़ी निकालने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए।

बता दंे कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना लागू करवाने के लिए पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के मेंबर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दे रहे थे। स्टूडेंट्स का कहना था कि जब तक उनकी मांग को माना नहीं जाएगा, वे धरना नहीं उठाएंगे। स्टूडेंट्स का घेराव देख सांसद ब्रह्मपुरा को अपनी गाड़ी से उतरना पड़ा। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की। इस दौरान प्रशासनिक अफसर और पुलिस वहां पहुंच गई। उन्होंने स्टूडेंट्स को शांत करवाया। धरने पर बैठे पंजाब स्टूडेंटस यूनियन के स्टूडेंट्स ने वीरवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे के करीब प्रशासन का पुतला जलाने के लिए चंडीगढ़ चौक तक मार्च किया। चंडीगढ़ चौक से वापस डीसी दफ्तर के बाहर धरने वाली जगह पर सांसद ब्रह्मपुरा की गाड़ी गुजरती देख स्टूडेंट्स ने उन्हें घेर लिया। और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक स्टूडेंट्स पीछे नहीं हटे तो सांसद के सुरक्षा कर्मियों ने हलका बल प्रयोग किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने भी धक्कामुक्की की। बीच सड़क लगभग एक घंटे तक यह घटनाक्रम चलता रहा। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। मौके पर पहुंचीं एसडीएम जीवन जगजोत ने किसी तरह मामला शांत करके सांसद ब्रह्मपुरा की गाड़ी वहां से निकाली। छात्र नेता बलजीत सिंह और सुरिंदर कुमार राहों ने कहा, जिला प्रशासन एससी-बीसी स्टूडेंट्स को जानबूझकर परेशान कर रहा है। सरकार ने जब स्टूडेंट्स की फीस माफ कर दी तो काॅलेज प्रबंधन का फीस वसूल का कोई हक नहीं है।