- Hindi News
- चंडीगढ़ कुत्तोंकी आबादी 25 लाख पार, नसबंदी पर खर्च होंगे 30 करोड़
चंडीगढ़ - कुत्तोंकी आबादी 25 लाख पार, नसबंदी पर खर्च होंगे 30 करोड़
ढाई करोड़ की जनसंख्या वाले प्रदेश में कुत्तों की आबादी 25 लाख के पार हो गई है। सरकार इसे गंभीर समस्या मान रही है। इसी वजह से कुत्तों की आबादी रोकने के लिए राष्ट्रीय रैबीज कंट्रोल प्रोग्राम- एनिमल कंपोनेंट लागू करने का फैसला लिया है। सरकार के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने पशुपालन कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल डॉ. आरएम खरब से बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह प्रोग्राम हिसार और गुड़गांव मंडल के जिलों में होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मास टीकाकरण और नसबंदी के लिए 30 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की है।