- Hindi News
- चंडीगढ़ में भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे कांग्रेसी | लैंड एक्विजीशन एक्ट का यूथ कांग्रेस ने किया विर
चंडीगढ़ में भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे कांग्रेसी | लैंड एक्विजीशन एक्ट का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध
विरोध देख सीएम खट्टर से मिलवाया
जबविरोध करने से प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे तो बाद में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग और प्रदेश प्रभारी प्रतिभा रघुवंशी समेत तीन पदाधिकारियों को सीएम हाउस ले जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलवाया गया। इन युवा नेताओं ने कहा कि सीएम ने उनकी बात पूरी तरह से सुनी और कहा कि संसद के आने वाले सत्र में इस पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान कांग्रेस को भी अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। यह विषय राज्य सरकार का नहीं बल्कि केंद्र सरकार का है। यूथ कांग्रेस का कार्यक्रम पहले राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को ज्ञापन देने का भी था, लेकिन वे बाहर थे। बाद में यूथ कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भिजवाया गया।
केंद्र कीभाजपा सरकार की ओर से लागू किए गए नए भूमि अधिग्रहण कानून का वीरवार को चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने विरोध किया। इससे पहले यूथ कांग्रेस ने सीएम आवास को घेरने की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सेक्टर 9 में ही रोक दिया। िपछले कई दिनों से कांग्रेसी नेताओं ने इस मुद्दे पर लगातार कमेंट करना जारी रखा था। इसका असर यूथ कांग्रेस पर पड़ा अाैर चंडीगढ़ मंे जाेरदार प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में महिलाआंे ने भी हिस्सा लिया।
कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेड को गिरा नहीं सके तो वे एक अन्य प्रदर्शन कर रही महिला को उठाकर दूसरी ओर ढकेला। फोटो:रविंदर भाटिया