- Hindi News
- बेदी हॉस्पिटल: आईवी थैरेपी पर वर्कशॉप हुई
बेदी हॉस्पिटल: आईवी थैरेपी पर वर्कशॉप हुई
अग्रवाल सभा ने बाढ़ पीड़ितों को दिए 2 लाख
कर्मचारियों को लगे हैपेटाइटिस के टीके
चंडीगढ़ | स्वच्छभारत अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को एमसी की टीम ने सेक्टर-7 और 8 में सफाई करवाई। वहां रोड किनारे पड़ा मलबा हटवाया। टीम के साथ जॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता साथ ही रहे। टीम के सफाई कर्मचारियों, रोड विंग और हॉर्टिकल्चर विंग के लेबर स्टाफ को निगम कमिश्नर वीपी सिंह की ओर से सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी में हैपेटाइटिस बी के इंजेक्शन लगवाए गए। शाम को सिंह ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल के मेंबर्स की मीटिंग ली। उन्हें 2 अक्टूबर को सफाई अभियान में सहयोग देने के लिए कहा गया।
चंडीगढ़ | जम्मूकश्मीर में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अग्रवाल सभा ने 2 लाख रुपए का चेक एमपी किरण खेर को दिया। अग्रवाल भवन सेक्टर-30 में अग्रसेन जयंती पर ही यह चेक किरण खेर को सौंपा गया। अग्रवाल सभा के प्रेसिडेंट प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि इस नेक काम के लिए शहर के अग्रवाल परिवारों अन्य लोगों ने दिल खोलकर हमारी मदद की। 28 सितंबर को ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा। इसका उद्घाटन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सुरेंद्र गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उन स्टूडेंट्स को भी सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
चंडीगढ़ | नाड़ीमें किस तरह से इंजेक्शन लगाएं, मरीज को किस तरह ब्लड चढ़ाना है। इसकी जानकारी शुक्रवार को बेदी हॉस्पिटल सेक्टर-33 में हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ को दी गई। इंट्रावीनस थैरेपी (आईवी थैरेपी) नामक इस वर्कशॉप में हॉस्पिटल के सभी नर्सिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया। स्टाफ को बताया गया कि जो पेशेंट्स बीमार हैं या फिर क्रिटिकल हैं उन्हें किस तरह से आईवी थैरेपी के जरिए फ्लूड, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और एंटीबायोटिक्स दी जाए। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. आरएस बेदी ने स्टाफ को पेशेंट केयर के टिप्स दिए।