पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसोसिएशन की टीम जीती, डीएवी हारा

एसोसिएशन की टीम जीती, डीएवी हारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। 12वेंएडमिनिस्ट्रेटर फुटबॉल कप में शुक्रवार को चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन ने शानदार जीत दर्ज की लेकिन डीएवी स्कूल-8 को हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन ने सेक्टर-17 स्टेडियम में खेले गए मैच में अाईएफए कोलकाता को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हराया।

एसोसिएशन की ओर से दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। ये गोल रिशभ और सचिन की किक से निकले। इस जीत के साथ चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है। डीएवी स्कूल चंडीगढ़ को संबलपुर फुटबॉल एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में 0-1 से हरा दिया। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रमण करना शुरु कर दिया लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इसके बाद 29वें मिनट में चंदमोहन को गोल करने का मौका मिला और उन्होंने सफल कर टीम का खाता खोल दिया। यही गोल निर्णायक साबित हुआ और डीएवी को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दो अन्य मुकाबलों में मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन ने दशमेश मार्शल एकेडमी आनंदपुर साहिब को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराया तो वहीं दूसरे मुकाबले में पुणे एफसी ने ताऊ फुटबॉल एकेडमी मणिपुर को 2-0 से मात दे दी। सहयात्री फुटबॉल क्लब ने गुजरात फुटबॉल एसोसिएशन को एकतरफा अंदाज में 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया।

गेंद के लिए भिड़ते दोनों खिलाड़ी।