- Hindi News
- 12 को रखा जाएगा जंग ए आजादी यादगार का नींव पत्थर
12 को रखा जाएगा जंग-ए-आजादी यादगार का नींव पत्थर
चंडीगढ़. |जांलधर केसमीप करतारपुर में 25 एकड़ क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे विश्व स्तरीय जंग-ए-आजादी यादगार का नींव पत्थर 12 अक्टूबर को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शिअद-भाजपा नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों विधायकों के अतिरिक्त अधिकारियों के साथ बैठक कर 12 अक्टूबर को शिलान्यास किए जाने के अवसर पर कराए जाने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यहां पंजाब भवन में जांलधर , कपूरथला, होशियारपुर , शहीद भगत सिंह नगर, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर ओैर लुधियाना के नेताओं के साथ चर्चा के दौरान सीएम ने इस एतिहासिक समारोह में प्रत्येक वर्ग के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी यकीनी बनाने का निमंत्रण दिया। बादल ने कहा कि लोगों की उपस्थिित राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष में पंजाब के बहादुर योद्धाओं शहीदों के बेमिसाल योगदान को प्रोत्साहित करेगी। यह यादगार हमारे पूर्वजों द्वारा देश को ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से मुक्त करवाने के लिए किए कड़े संघर्ष कुर्बानियों को मूर्तिमान करेगी।
सीएम ने उम्मीद जताई कि यह यादगार पूरी हो जाने के बाद आगामी पीढि़यों में राष्ट्रीयता की भावना जागेगी। बादल ने समारोह के प्रबंधों की निगरानी के लिए कैबिनेट मंत्री डाॅ. दलजीत सिंह चीमा और अपने विशेष सचिव केजेएस चीमा की ड्यूटी लगाई।